साहिबगंज: जिले के बरहरवा जीआरपी पुलिस ने चार लाख बारह हजार रुपये के नकली नोट के साथ तीन बांग्लादेशी तस्करों को झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, बीते दिनों बरहरवा रेल थाने में दर्ज कांड संख्या 12/25 के तहत गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर रेलवे पुलिस अनुसंधान कर रही थी.



पुलिस का मकसद झारखंड के सीमावर्ती इलाकों में नकली नोटों का व्यापार करने वाले गिरोह का खुलासा करना था. इसी कड़ी में पुलिस टीम ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए पश्चिम बंगाल- बांग्लादेश सीमा से तीन संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार कर बरहरवा लाया.
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने पूरे गैंग का भंडाफोड़ करते हुए स्वीकार किया है कि वे नकली नोटों के व्यापार में संलिप्त थे. उन्होंने बताया कि नकली नोट बांग्लादेश से लाकर भारत के कई जिलों और राज्यों में खपाए जाते थे. पुलिस के गिरफ्त में आए सभी तस्कर बांग्लादेश के वैष्णव नगर थाना क्षेत्र के हटाकपारा और बौछापारा के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।




