आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai महिला संगठन तेजस्विनी द्वारा सावन माह के उपलक्ष्य में आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-17 स्थित प्रभात पार्क सामुदायिक भवन में भव्य सावन उत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में हरे परिधानों में सजी महिलाओं ने गीत, संगीत और नृत्य के रंगारंग प्रस्तुतियों से समां बांध दिया.


उत्सव में पूनम कौर को ताज पहनाकर ‘सावन क्वीन’ घोषित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत गणेश एवं सरस्वती वंदना के साथ दीप प्रज्वलन कर की गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम की पूर्व पार्षद नीतू शर्मा ने की. उन्होंने उपस्थित महिलाओं को सावन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह उत्सव नारी शक्ति के सामाजिक सहभागिता और उत्साह का प्रतीक है.

कार्यक्रम में विविध प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं. बैलून फुलाओ प्रतियोगिता में पूनम कौर, बिंदी लगाओ प्रतियोगिता में सविता कीर्तनिया और पाइप से चॉकलेट खींचो प्रतियोगिता में रुमा सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया.
इस अवसर पर प्रतिमा देवी, नीतू कुमारी, एनिमा देवी, गुड़िया देवी, सोनी कुमारी, श्वेता शर्मा, सीमा देवी, नूतन कुमारी, सविता देवी, सुमन सिंह, गीता देवी, शांति देवी, अंजूषा कुमारी, पुष्पलता देवी, रूमा सिंह, सीमा सिंह, डेजी कुमारी सिंह, संध्या सिंह, ऋचा सिंह, निशा श्रीवास्तव, सीता श्रीवास्तव, नीतू सोनी, श्रुति शर्मा, कमलावती देवी, मीना देवी, नीलम सिंह, रिंकू सिंह, गायत्री देवी, सिहंती देवी, कोमल महानंद, अर्चना कुमारी, निशा कुमारी, पुष्पा साहू, नीलम साहू, रजनी देवी, जया राय, अनीता निधि और कनकलता सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं.

