चाईबासा Jayant Pramanik जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र के सोनुआ- गुदड़ी मुख्य सड़क मार्ग पर पोड़ाहाट बांझी कुसुम समीप बुधवार देर रात स्कूटी से गिरकर तीन युवक मदंगजाहिर निवासी सुरेश बोदरा, राजू लोहार, बीजू गोप, गंभीर रूप से घायल हो गए है.

विज्ञापन
सूचना मिलने पर सोनुआ पुलिस ने घटना स्थल पहुंची और तीनों युवक को सोनुआ अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार तीनों युवक बसंकटा से मेला देखकर अपने घर की ओर आ रहे थे, इस दौरान स्कूटी अनियंत्रित हो गया, जिससे तीनों गिरकर घायल हो गए.

विज्ञापन
