- Lohardaga Ravan Dahan लोहरदगा: कैरो में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ दशहरा पर्व, रावण दहन और मूर्ति विसर्जन के साथ हुआ समापन
- Tiruldih History of Martyrdom तिरुलडीह: तिरुलडीह गोलीकांड: दो युवाओं की शहादत से इतिहास के पन्नों में दर्ज हुई 21 अक्टूबर की तारीख
- Lohardaga Traditional Jatra Cultural Festival लोहरदगा: मन्हो गांव के पारंपरिक जतरा में बोले सांसद सुखदेव भगत, जतरा आदिवासियों की सांस्कृतिक विरासत
- Saraikela- Kharswan SP Manoj Swargiary arrived in Kandra to review the preparations कांड्रा: बुधवार को भव्य आतिशबाजी के बाद होगा रावण दहन, तैयारियों का जायजा लेने कांड्रा पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी
- Chandil Kamargora Dussehra Celebration चांडिल: कपाली के कमारगोड़ा में कल होगा भव्य रावण दहन, तैयारियां अंतिम चरण में
- Jamtara Accessible Railway Station जामताड़ा: जामताड़ा स्टेशन के प्लेटफॉर्म-2 पर भी मिलेगी लिफ्ट की सुविधा, निर्माण कार्य शुरू
- Saraikela Crime News सरायकेला: दशहरे के दिन खूनी रिश्ते का अंत, बेटे के धारदार हथियार से हमले में पिता की मौत, आरोपी फरार
- Lohardaga Durga Puja लोहरदगा: महानवमी पर पूजा पंडालों में पहुंचे जिप अध्यक्ष सुखदेव उरांव, भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील
Author: eDesk5 - India News Viral Bihar Jharkhand
सरायकेला: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार की अभिभावक रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो सरायकेला प्रखंड कमेटी की ओर से शनिवार को हरिहर होटल सभागार में शोकसभा आयोजित की गई. प्रखंड अध्यक्ष सुरेश हेम्ब्रम की अध्यक्षता में आयोजित इस शोकसभा में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत रूपी सोरेन के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया. झामुमो परिवार के लिए अपूरणीय क्षति : भोला महंती कार्यक्रम में उपस्थित झामुमो के जिला उपाध्यक्ष भोला महंती ने कहा कि रूपी सोरेन का निधन झारखंड…
गोड्डा: जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल 84.7 ग्राम ब्राउन शुगर, 58 हजार 250 रुपये नकद, छह मोबाइल फोन, एक एक्सयूवी कार, एक बुलेट मोटरसाइकिल और इलेक्ट्रॉनिक माप-तौल मशीन बरामद की गई है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 8 अक्टूबर को गोड्डा एसडीपीओ आकाश भारद्वाज के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की. इस दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. *पांच आरोपियों…
गम्हरिया: लाल बिल्डिंग स्थित राजीव गांधी चौक पर भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 82वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और आसपास के स्थानीय लोगों ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए. कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सह वरिष्ठ नेता फूलकांत झा के नेतृत्व में किया गया. उपस्थित लोगों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया. इस अवसर पर फूलकांत झा ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माण के…
गम्हरिया: छोटा गम्हरिया स्थित वाणी विद्या मंदिर स्कूल मैदान में कई वर्षों के लंबे अंतराल के बाद श्रावणी मेला मीणा बाजार का आयोजन हुआ. शुक्रवार को आयोजित मेले का उद्घाटन सरायकेला- खरसावां के शिक्षाविद और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता प्रो. कालीपद सोरेन उर्फ के.पी. सोरेन ने फीता काटकर किया. आयोजनकर्ता सूरज लाल महतो उर्फ लकड़ू महतो ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया. उद्घाटन के बाद प्रो. के.पी. सोरेन ने मेला परिसर का भ्रमण किया और विभिन्न दुकानों, झूलों तथा मनोरंजन के अन्य साधनों का जायजा लिया. उन्होंने मेले में पहुंचे ग्रामीणों और दुकानदारों से भी मुलाकात की तथा आयोजन…
सरायकेला: जल जीवन मिशन के तहत कुचाई प्रखंड के सामुडीह गांव में गुरुवार को जल अर्पण दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जलसहिया, ग्रामीणों और संबंधित पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को सुरक्षित पेयजल के महत्व और जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया. लोगों ने जल की बर्बादी रोकने, सुरक्षित पेयजल का उपयोग करने और जल स्रोतों के संरक्षण का संकल्प लिया. ग्रामीणों को जलापूर्ति योजनाओं के बेहतर रखरखाव और नियमित संचालन में सामुदायिक भागीदारी की भूमिका के बारे में भी जानकारी दी गई. कार्यक्रम में ग्रामीणों से जल का विवेकपूर्ण उपयोग करने और जल…
सरायकेला: जिले के कुचाई प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी में विभिन्न पंचायतों से पहुंचे किसानों और किसान मित्रों को खरीफ फसलों की उन्नत खेती, आधुनिक कृषि तकनीक और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. कृषि अधिकारियों ने किसानों को उड़द, मूंगफली, अरहर, मड़ुवा और मूंग की उन्नत खेती, बीज उपचार, बुआई की विधि, रोग-कीट नियंत्रण और बेहतर उत्पादन के उपाय बताए. अधिकारियों ने कहा कि आधुनिक तकनीक अपनाकर किसान कम लागत में उत्पादन और अपनी आय बढ़ा सकते हैं. गोष्ठी में किसान समृद्धि योजना, मिट्टी जांच, किसान क्रेडिट कार्ड…
सरायकेला: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि कोई भी पात्र किसान सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए. बैठक में कृषि, उद्यान, पशुपालन, गव्य विकास, भूमि संरक्षण और सहकारिता विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि ऋण माफी योजना के लंबित ई-केवाईसी, गुणवत्तापूर्ण बीज वितरण, डीप बोरिंग, तालाब जीर्णोद्धार, कृषि उपकरण, पशुधन विकास और फसल बीमा जैसी योजनाओं में निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. उपायुक्त…
सरायकेला: सरायकेला की धरती पर पीढ़ियों से संवरती छऊ कला और पारंपरिक मुखौटा शिल्प को राष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी पहचान मिली है. सरायकेला के प्रसिद्ध छऊ मुखौटा शिल्पकार एवं गुरु सुशांत कुमार महापात्र को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया. यह सम्मान सिर्फ गुरु सुशांत महापात्र का नहीं, बल्कि सरायकेला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भी सम्मान है. वर्ष 2024 और 2025 के लिए आयोजित विशेष अलंकरण समारोह में देशभर के 115 कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप और पुरस्कार प्रदान किए गए. सम्मान प्राप्त करने…
खरसावां: आदिवासी ‘हो’ समाज महासभा, पोड़ाहाट की अनुमंडल एवं प्रखंड समिति ने खरसावां चौक में पत्थर गाड़ने और हो भाषा के विद्वान लाको बोदरा की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है. इस संबंध में समिति के प्रतिनिधिमंडल ने खरसावां विधायक दशरथ गागराई को पत्र सौंपकर निर्माण कार्य के लिए आवश्यक स्वीकृति दिलाने का आग्रह किया. समिति ने बताया कि आदिवासी हो समाज महासभा, आदिवासी मित्रमंडल, मानकी मुंडा संघ अंचल समिति सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों और शिक्षाविदों के साथ विचार- विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है. चाईबासा मुख्य मार्ग पर बोडदा पुल के आगे खरसावां चौक में पत्थर…
जामताड़ा: जिले के मिहिजाम थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चित्तरंजन गेट नंबर-1 के पास दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी मिथिला एक्सप्रेस से शराब लेकर मुजफ्फरपुर जाने की तैयारी में थे. पुलिस ने उनके पास से अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र के एकडारा निवासी 22 वर्षीय राजा कुमार और मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र के राहोपुर निवासी 28 वर्षीय विष्णु पंडित के रूप में हुई है. थाना प्रभारी प्रदीप राणा को मिली गुप्त सूचना के आधार…