जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत शनिवार को 16 ग्राम स्तरीय शिविरों का आयोजन किया गया. इस अभियान का उद्देश्य जनजाति बहुल गांवों में सरकारी योजनाओं की जानकारी का प्रचार- प्रसार कर उन्हें योजनाओं से सीधे जोड़ना है.


विज्ञापन
शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गई और आवेदन लिए गए. मौके पर आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पीएम सम्मान निधि योजना, उज्जवला योजना, जनधन योजना, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, केसीसी, मनरेगा समेत अन्य योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए.
- शिविरों में ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच भी किया गया. इस दौरान 25 लोगों का सिकल सेल जांच और 20 लोगों का टीबी जांच किया गया. आगामी शिविर 23 जून को पुनः विभिन्न प्रखंडों के ग्रामों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा. जिला प्रशासन की ओर से आमजनों से अपील करते हुए कहा है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आगामी शिविरों में भाग लें और सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें.

विज्ञापन
