दुमका/ Mohit Kumar पुलिस अधीक्षक दुमका के निर्देश पर जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र के दुधानी, कारूडीह मोड़ एवं हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेवगढ़- बनियारा में ब्लैक स्पॉट स्थल चिन्हित कर क्यूआर कोड लगाया गया.

विज्ञापन
क्यूआर कोड लगाकर जिले के जरमुंडी थाना एवं हंसडीहा थाना पुलिस को डिजिटल पुलिसिंग के लिए तैयार किया जा रहा है. क्यूआर कोड लगा कर इ- बीट पेट्रोलिंग सिस्टम को चालू किया गया. इ- बीट पेट्रोलिंग के लागू होने से वरीय पदाधिकारियों द्वारा थाना पदाधिकारी एवं पेट्रोलिंग गस्ती पर नजर रखी जाएगी. आम जनता के सहयोग के लिए इ- बीट पेट्रोलिंग सिस्टम चालू किया गया है. सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु ब्लैक स्पॉट ई- बीट एवं ई- बीट पेट्रोलिंग सिस्टम प्रारंभ की गई है.
विज्ञापन

