चांडिल: तिरुलडीह थाना क्षेत्र के दारुदा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में छोटालापांग निवासी 35 वर्षीय मनोरंजन महतो की मौत के मामले में पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है. घटना के बाद अज्ञात वाहन की पहचान में जुटी पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में ट्रैक्टर की पहचान कर जब्ती की कार्रवाई की.


स्व. गुरुचरण महतो के पुत्र मनोरंजन महतो 24 अक्टूबर को कुकड़ू बाजार से अपनी मोटरसाइकिल जेएच22जे-7355 से घर लौट रहे थे. शाम करीब छह बजे दारुदा गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी. गंभीर चोट लगने से मनोरंजन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी.
घटना के बाद तिरुलडीह थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी. पुलिस के अनुसार दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को विधिवत जब्त कर लिया गया है. दुर्घटना की परिस्थितियों और मामले से जुड़े अन्य बिंदुओं पर अनुसंधान जारी है.
रिपोर्ट: विकास ठाकुर

