सोनुआ/ Jayant Pramanik संतरा वन प्रक्षेत्र, सोनुआ के अंतर्गत सोनुआ रेलवे स्टेशन में गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात डाउन सारंडा मेमो पैसेंजर ट्रेन (08164) में वन विभाग की टीम ने छापा मारकर 137 गठ्ठा अवैध जलावन लकड़ी एवं 5 चौखट जप्त किया है. इसकी जानकारी विभाग द्वारा सोमवार को दी गई.



विज्ञापन
छापेमारी दल में प्रभारी वनपाल संतोष कुमार, मंजीत वर्णवाल, नारायण बघेल, वनरक्षी मंगल सिंह सामाड, बीरसेन बोयपाई, मनोरंजन महतो, अजय कुमार मुंडारी, बाबूराम दोंगो, कुमार चंद्रशेखर नायक, सुश्री शांति सुंडी, विजय कुमार एवं होमगार्ड जवान उपस्थित थे.





विज्ञापन
