सोनुआ/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ- चक्रधरपुर मुख्य मार्ग के गोलमुंडा रेल फाटक समीप कुनुसाई के पास मंगलवार सुबह बाईक से गिर कर एक महिला की मौत हो गई. मृतक महिला की पहचान सोनुआ थाना क्षेत्र बारी गांव की कमला देवी के रूप में हुई है.


विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक सोनुआ थाना क्षेत्र के बारी गांव की 46 वर्षीय महिला कमला देवी अपने बेटे के साथ एक शादी समारोह में गई थी. बुधवार को वह बाईक से अपने घर बारी गांव लौट रही थी. इस दौरान कुनुसाई के पास महिला अनियंत्रित होकर बाईक से गिर गयी. जिससे उसके माथे पर गम्भीर चोट लगी. उसे ईलाज के लिए सोनुआ समुदायिक अस्पताल लाया गया. जहां पर प्राथमिक ईलाज के बाद बेहतर ईलाज के लिए चाईबासा रेफर कर दिया गया. चाईबासा ले जाते समय रास्ते में घायल महिला की मौत हो गई.
See also रांची: विशाखापट्टनम में फंसे बोकारो के 13 मजदूर मंत्री योगेंद्र महतो की पहल पर पहुंचे रांची

विज्ञापन
