गम्हरिया: सिंहभूम बंगीय एसोसिएशन ने गम्हरिया शिवपुरी कालोनी स्थित डिवाइन एजुकेशन सेंटर/ अपुर पाठशाला में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया. एसोसिएशन के सदस्यों ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्रगान किया. इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एकेडमी और अपुर पाठशाला के बच्चों एवं महिलाओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य और संगीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया.

देशभक्ति की धुनों पर हर उम्र के लोग झूमते नजर आए और पूरे परिसर में उत्साह व देशप्रेम का माहौल छा गया. कार्यक्रम में महासचिव विश्वनाथ घोष, शिक्षक जयंत कुमार घोष, नारायण जोआरदार, जाय चक्रवर्ती, संदीप राय, दिलीप मंडल, पार्थो राय, शुभांकर राय, रंजन नाथ, सबिता बक्शी, चैताली दास, कविता मंडल, मृदुला राय, देवजानी राय, मोनिका घोष, कंकना नाथ, पुवाली राय, दिपाली राय, आश्रिक सरकार, पृथ्वीराज विस्वास, अमन शर्मा, अंशुमान चौहान, अक्षिता राय, सुनीता मंडल, सोनिया मुंडा, दीया बनर्जी सहित कई लोग मौजूद रहे.

