सरायकेला/ Pramod Singh तिरुलड़ीह थाना परिसर में स्वतंत्रता दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया. थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है, जिसे निभाते हुए हमें देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है.

विज्ञापन
युवाओं से उन्होंने देश की प्रगति में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया और कहा कि उनकी ऊर्जा और उत्साह राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. इस अवसर पर पुलिस जवानों और उपस्थित लोगों ने देशभक्ति का प्रदर्शन किया. तिरंगे को सलामी दी गई और राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस का महत्व याद किया गया. थाना प्रभारी ने शहीदों की कुर्बानियों को याद करते हुए सभी से देश के प्रति निष्ठा बनाए रखने का संकल्प लेने का आग्रह किया.

विज्ञापन
