सरायकेला/ Pramod Singh थाना पुलिस ने मंगलवार को एंटीक्राइम वाहन जांच अभियान चलाया. पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में अभियान देर शाम तक जारी रहा. इस दौरान पुलिस ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सीट बेल्ट, हेलमेट, ट्रिपल लोड और कागजातों की जाँच की.

थाना प्रभारी विनय कुमार ने लोगों से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें. उन्होंने कहा कि हेलमेट पहनने से दुर्घटना के समय सिर की सुरक्षा होती है और जान बचाई जा सकती है.
साथ ही उन्होंने वाहन चालकों को तेज रफ्तार वाहन न चलाने का निर्देश दिया. उनका कहना था कि तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है और जान-माल का नुकसान हो सकता है.
जांच के दौरान नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों को डांट-फटकार के बाद छोड़ा गया, लेकिन थाना प्रभारी ने चेतावनी दी कि भविष्य में पकड़े जाने पर जुर्माना लगाया जाएगा. उन्होंने लोगों से बार-बार यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की.
अभियान के दौरान थाना प्रभारी ने कहा कि यह अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा और सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस हर संभव कदम उठाएगी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
