सरायकेला: मुहर्रम पर्व के अवसर पर सरायकेला- खरसावां जिला के विभिन्न स्थानों पर निकलने वाले जुलूस को देखते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी ने नो एंट्री का आदेश जारी किया है. इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है.

जारी आदेश के तहत 6 जुलाई रविवार को गिद्दीबेड़ा टोल प्लाजा से कांड्रा पदमपुर टोल प्लाजा तक, आदित्यपुर टोल प्लाजा से गम्हरिया थाना तक, संपूर्ण आदित्यपुर शहरी क्षेत्र, चांडिल थाना अंतर्गत साधन होटल से पितकी फाटक तक एवं नीमडीह थाना मुख्य गेट के पास तक सभी प्रकार के माल वाहक छोटी बड़ी वाहनों का परिचालन अपराह्न 2:00 से रात्रि 10:00 बजे तक बंद रहेगा.
इसी तरह 7 जुलाई सोमवार को अपराह्न 2:00 से रात्रि 10:00 बजे तक सरायकेला थाना अंतर्गत साहिबगंज से चाईबासा रोड भाजपा कार्यालय तक, सरायकेला- खरसावां रोड में बिरसा चौक के पास, बड़बिल गांव के पास एवं सरायकेला- राजनगर मार्ग में एमपी साहू पेट्रोल पंप के समीप बायपास रोड में सभी प्रकार के माल वाहक छोटी बड़ी वाहनों का परिचालन अपराह्न 2:00 बजे से रात्रि 10:00 तक बंद रहेगा.

