सरायकेला: सरायकेला-खरसावां पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) रांची के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई. कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में जिले के विभिन्न पुलिस पदाधिकारियों को एनडीपीएस एक्ट एवं पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई.

प्रशिक्षण में अधिकारियों को मादक पदार्थों की जब्ती, सैंपलिंग और विनष्टीकरण की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया. एनसीबी के विशेषज्ञों ने कहा कि एनडीपीएस कानूनों का सही क्रियान्वयन नशा कारोबार और अवैध मादक पदार्थों पर रोक लगाने में मदद करता है. इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जिला पुलिस को कानूनी प्रक्रिया, साक्ष्य सुरक्षित करने और अभियोजन को मज़बूत करने की जानकारी देना था.
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं पुलिस को अद्यतन कानूनी प्रावधानों से परिचित कराती हैं और कार्रवाई को अधिक प्रभावी बनाती हैं. उन्होंने प्रतिभागी अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे प्रशिक्षण से सीखी जानकारी को जमीनी स्तर पर लागू करेंगे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
