सरायकेला/ Pramod Singh जिले में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है. डीसी नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर खनन विभाग की टीम ने ईचागढ़ थाना क्षेत्र में छापेमारी की और अवैध बालू परिवहन करते हुए 3 ट्रैक्टर को जब्त किया.



विज्ञापन
आगे की कार्रवाई
जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपति ने बताया कि जब्त वाहनों को ईचागढ़ थाना को सुपुर्द किया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि बालू के अवैध खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.
See also sonua gayatri mahayagya सोनुआ: विश्व कल्याण के लिए 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन तीन से
डीसी के निर्देश
जिला खनन पदाधिकारी ने कहा कि डीसी के निर्देशों के तहत इस प्रकार के अवैध कामों को रोकने के लिए प्रशासन ने कठोर कदम उठाने का संकल्प लिया है. आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी ताकि अवैध खनन और परिवहन पर रोक लगाई जा सके.





विज्ञापन
