सरायकेला/ Pramod Singh झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता किशोर पटनायक के नेतृत्व में सरायकेला में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन की शादी की सालगिरह उत्साह और गर्मजोशी के साथ मनाई गई.

कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर सालगिरह मनाई और मिठाइयां बांटी.
नेताओं ने कहा कि हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन राज्य के विकास और जनसेवा के लिए समर्पित हैं, जिससे कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है.
कार्यक्रम में विश्वजीत कबी, अनुभव सतपति, रिकी पति, नदीम, दानिश, राजा, टीटू पटनायक, महेश पडिहारी, आशीष सरदार, उमा पद मुखी और मानु सारंगी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे. सभी ने मिलकर शुभकामनाएं प्रेषित कीं और संगठन की मजबूती का संकल्प दोहराया. मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में जनसेवा का अभियान आगे भी जारी रहेगा.

