सरायकेला/ Pramod Singh घाटशिला उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन की प्रचंड जीत के बाद झामुमो सरायकेला नगर एवं प्रखंड कमिटी ने जोरदार उत्सव मनाया. गैरेज चौक से एक विशाल विजय जुलूस निकाला गया जिसमें कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर अबीर-गुलाल खेला, लड्डू बांटे और पटाखे फोड़कर जीत का आनंद मनाया. पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल देखने को मिला.

जुलूस के दौरान “शिबू सोरेन अमर रहे, रामदास सोरेन अमर रहे, हेमंत सोरेन जिंदाबाद, कल्पना सोरेन जिंदाबाद, सोमेश सोरेन जिंदाबाद, घाटशीला वासी जिंदाबाद” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा. कार्यकर्ताओं ने घाटशीला की जनता को देवतुल्य बताते हुए उनके फैसले के प्रति कृतज्ञता जताई.
जिला उपाध्यक्ष भोला महंती ने कहा कि आदिवासी-मूलवासी समाज का सच्चा संरक्षक झामुमो ही है और जनता ने भाजपा के झूठे वादों को नकारते हुए भारी मतों से सोमेश सोरेन को विजयी बनाया है. उन्होंने कहा कि यह जीत झारखंडियो के आत्मसम्मान की जीत है.
विजय जुलूस बिरसा चौक पहुंचकर समाप्त हुआ, जहां सभी कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और आदिवासी अस्मिता को सलाम किया.
मौके पर भोला महंती, हरिहर लोहार, शम्भू आचार्य, उमेश भोल, सुरेश हेमब्रम, अबिनाश कबी, जॉनी हाजरा, विजय महतो, गणेश गागराई, निरेन सोरेन, सामु किस्कू, हेमंत सिंह, अमूल्य महतो, सुमित रथ, बिशू महतो, नरेंद्र महतो, बबलू सिंह, सुनील साहू, कृष्णा राणा, मंटू आचार्य, अजय नंदी, राजू महाली, सूरज सिंह, सनत महतो, मनीष दास, विक्रम परमाणिक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
