सरायकेला/ Pramod Singh झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय कमेटी के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने उमेश कुमार भोल को सरायकेला- खरसावां जिला का झामुमो युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है. उनकी नियुक्ति की सूचना मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई. सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

विज्ञापन
नवमनोनीत उपाध्यक्ष उमेश कुमार भोल ने झामुमो नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और कर्मठता के साथ संगठन के दायित्व का निर्वहन करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य निस्वार्थ भाव से करेंगे. उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए युवाओं को जोड़ने और जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने की प्रतिबद्धता दोहराई.

विज्ञापन
