सरायकेला: जिला प्रशासन ने सूचित किया है कि जिले में धान क्रय कार्य दिनांक 15 दिसंबर 2025 से प्रारंभ होगा. किसानों की सुविधा के लिए जिले में कुल 27 धान क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां नियमानुसार धान की खरीद की जाएगी. सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹2450 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है.

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने सभी धान क्रय केंद्रों पर पैक्स (PACS) संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसानों के साथ शालीन और सम्मानजनक व्यवहार किया जाए. धान क्रय की प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, सुचारू और निर्धारित दिशा- निर्देशों के अनुसार संपन्न कराई जाए.
उपायुक्त ने किसानों से अपील की है कि वे बिचौलियों के झांसे में न आएं और अपनी उपज केवल अधिकृत धान क्रय केंद्रों पर ही विक्रय करें, ताकि उन्हें सरकार द्वारा तय न्यूनतम समर्थन मूल्य का पूरा लाभ मिल सके. जिला प्रशासन धान क्रय कार्य की सतत निगरानी करेगा, जिससे प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और किसान हितैषी बनी रहे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
