सरायकेला: भारतीय मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में अत्यधिक वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है, जिसे देखते हुए उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर जिला नियंत्रण कक्ष में तीन पालियों में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है.

विज्ञापन
आपात स्थिति में संपर्क हेतु मोबाइल नंबर जारी.
जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील करते हुए कहा गया है कि भारी वर्षा अथवा उससे उत्पन्न किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता हेतु जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष नंबर 92045 87147 से संपर्क करें. जिला प्रशासन द्वारा किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष को सक्रिय किया गया है. जिला प्रशासन आमजन की सुरक्षा और सुविधा के लिए हर संभव प्रयास करेगा.

विज्ञापन
