जमशेदपुर: तीन दिनों से रहस्यमय ढंग से लापता उद्यमी सह एसिया उपाध्यक्ष देवांग गांधी के पुत्र कैरव गांधी के मामले ने तूल पकड़ लिया है. रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ शुक्रवार को कैरव गांधी के आवास पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली.

परिवार से बातचीत के बाद रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने झारखंड की कानून- व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि झारखंड में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है.
एक तरफ मुख्यमंत्री विदेश जाकर झारखंड में उद्योग लगाने का न्योता दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर राज्य के कारोबारी और व्यावसायिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.
रक्षा राज्य मंत्री ने जिला पुलिस को निर्देश दिया कि कैरव गांधी को अविलंब खोजकर सकुशल बरामद किया जाए. उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. कैरव गांधी की गुमशुदगी को लेकर शहर के व्यापारिक और सामाजिक संगठनों में भी गहरी चिंता देखी जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और विभिन्न बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है.

