सरायकेला: शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल आदित्यपुर का उद्घाटन करने पहुंचे. इस अवसर पर राजद जिलाध्यक्ष बैजू यादव ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सरायकेला की जनता को अस्पताल की सौगात देने के लिए उनका आभार जताया.

बैजू यादव ने कहा कि इस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के शुरू होने से जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और उन्हें इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा. उन्होंने नेताजी सुभाष ग्रुप के प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे संस्थानों के कारण राज्य शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है.
राजद जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सकारात्मक सोच की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार विकास को लेकर गंभीर है और इसका लाभ आम जनता को मिल रहा है. उन्होंने सरायकेला की धरती पर मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए उनके प्रयासों को सराहा.
इस मौके पर राजद बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष जनार्दन यादव, जिला सचिव राजेश यादव, झामुमो नेता राजू गिरी सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

