रांची: राजधानी में अपराध पर लगाम लगती नजर नहीं आ रही है. अपराधियों का दुस्साहस इस कदर बढ़ गया है कि वे दिनदहाड़े फायरिंग कर शहर में दहशत फैला रहे हैं. रविवार को मेन रोड स्थित भट्टी चौक में हुई गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई. यह घटना हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र की है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने युवक को निशाना बनाकर गोली चलाई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
मृतक की पहचान साहिल के रूप में हुई है. परिजनों का आरोप है कि असलम के परिजनों ने साहिल की हत्या कराई है. बताया गया कि आसिफ द्वारा लगातार साहिल को धमकी दी जा रही थी और जेल में असलम और साहिल के बीच मारपीट भी हुई थी. एक महीने पहले ही साहिल जेल से बाहर आया था, जिसके बाद आरोपियों ने उसकी हत्या करा दी. घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली डीएसपी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की.

