राजनगर: प्रखंड के मुरुमडीह गांव में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ की गई. विश्वकर्मा पूजा को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया.


पूजा के अवसर पर पूजा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं सभी के मंगलमय जीवन की कामना की. पूजा के दौरान आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही. पूरे दिन पूजा स्थल पर भक्तिमय माहौल बना रहा.
समाजसेवी राजू राउत ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा का आयोजन पूरे उत्साह के साथ किया गया. उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा पूजा को लेकर ग्रामीणों में गहरी आस्था है. ग्रामीण मिल-जुलकर हर वर्ष इस पर्व को धूमधाम से मनाते हैं.
पूजा समारोह के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला. ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता से पूरा आयोजन उत्सवपूर्ण बना रहा. देर तक पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा.
रिपोर्ट : रासबिहारी मंडल

