पाकुड़: जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के सिलकुठी गांव में शुक्रवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गोवंश से भरे एक पिकअप वैन को पकड़ा. वैन में करीब 12 गायों को अमानवीय तरीके से ठूंसकर लादा गया था. घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के सदस्यों ने हिरणपुर थाना को सूचित किया.

विज्ञापन
सूचना पर पुलिस गश्ती दल मौके पर पहुंची और पिकअप वैन को जब्त कर लिया. सभी गायों को सुरक्षित हिरणपुर थाना लाया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
बजरंग दल कार्यकर्ता सोनू रविदास ने बताया कि वैन में गायों को बुरी तरह ठूंसकर ले जाया जा रहा था, जो पूरी तरह अमानवीय है. वहीं कार्यकर्ता नागेंद्र कुमार साहा ने कहा कि यह गोवंश तस्करी का मामला प्रतीत होता है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

विज्ञापन
