जमशेदपुर (Charanjeet Singh)
ओड़िशा के पुरी स्थित सी बीच थाना क्षेत्र में हुई चोरी के एक मामले में ओड़िशा पुलिस ने रविवार की देर रात गोलमुरी हिन्दू बस्ती के रहने वाले सतनाम सिंह के घर दबिश दी. आरोप है कि नकदी और जेवर समेत कुल दो लाख रुपये मूल्य की चोरी की घटना को अंजाम देकर अपने मालिक रोहित सिंह के यहां से फरार हो गया था.
सतनाम को पकड़कर पुलिस गोलमुरी थाना लाई और पूछताछ करने के बाद उसे छोड़ दिया गया. सतनाम सिंह के बारे में बताया गया कि वह रोहित सिंह का कार चालक है. पिछले पांच साल से वह कार चलाने का काम करता था. इधर 12 जुलाई को रोहित सिंह एक समारोह में पुरी के सी बीच थाना क्षेत्र में गये हुये थे. यहां पर सतनाम भी पहुंचा हुआ था. सतनाम ने उसी समारोह से एक लाख 20 हजार रुपये मूल्य की सोने की चेन और 50 हजार रुपये मूल्य की सोने का ब्रेसलेट की चोरी की थी. इसके अलावा उसने कार के भीतर रखे नकद 12 हजार रुपये की भी चोरी की थी.




विज्ञापन




