चांडिल/ Afroz Mallik कपाली क्षेत्र से 14 वर्षीय वली खान उर्फ गोलू पिछले 22 दिनों से लापता है. परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. वली के लापता होने से उसके पिता राजू खान सहित पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है.

विज्ञापन
पिता ने आम नागरिकों से बेटे को खोजने की अपील की है. उन्होंने कहा कि अगर किसी को भी वली के बारे में कोई जानकारी मिले तो नजदीकी पुलिस स्टेशन या उनके मोबाइल नंबर 7488012021 पर सूचना दें. परिजन ने कहा कि आपके सहयोग से एक परिवार अपने बेटे को वापस पा सकता है.

विज्ञापन
