कांड्रा/ Bipin Varshney थाना क्षेत्र के मेन रोड पर गुरुवार को एक बोलेरो वाहन संख्या JH 22G 0837 अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गई. डिवाइडर से टकराते ही बोलेरो का टायर फट गया. गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे. किसी को कोई चोट नहीं आई है.

विज्ञापन
घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों की मदद से बोलेरो को सुरक्षित रूप से डिवाइडर से नीचे उतारा गया. सूचना मिलने पर कांड्रा पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन चालक से पूछताछ करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
