कांड्रा/ Bipin Varshney 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कांड्रा थाना परिसर में गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया. थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी. ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो उठा.

कार्यक्रम में कांड्रा थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल के जवान मौजूद रहे.
इस अवसर पर कांड्रा पंचायत की मुखिया शंकरी सिंह, झारखंड मुक्ति मोर्चा गम्हरिया प्रखंड उपाध्यक्ष राम महतो, क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही.

वक्ताओं ने भारतीय संविधान की महत्ता, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता-अखंडता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है. उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया.
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने संविधान के प्रति निष्ठा और देश की एकता-अखंडता की रक्षा का संकल्प दोहराया. शांतिपूर्ण एवं अनुशासित माहौल में समारोह का समापन किया गया.

