कांड्रा/ Bipin Varshney पुलिस ने चोरी के एक मामले में 9 वर्षों से फरार चल रहे विजय मुखी उर्फ टेरी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक बीती रात बस स्टैंड के पास गश्ती के दौरान युवक पुलिस को देखकर भागने लगा. पुलिस टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया.

थाना प्रभारी विनोद मुर्मू ने बताया कि पूछताछ में युवक की पहचान विजय मुखी उर्फ टेरी के रूप में हुई. उसके खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था. विधिवत कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरार वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. जल्द ही बाकी फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
