रांची: ईचागढ़ के विधायक सविता महतो ने झारखंड विधानसभा के शून्यकाल की सूचना में चांडिल अनुमंडल के चारो प्रखंड व कपाली नप के छूटे हुए गांवों के जमीन का ब्यौरा ऑनलाइन चढ़ाने की मांग की है.

विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने सदन में कहा चांडिल अनुमंडल के कपाली नगर परिषद सहित चारो प्रखंड नीमडीह, चांडिल, ईचागढ़ और कुकड़ू के बहुत सारे राजस्व गांव है जिसके जमीन का ब्यौरा अंचल कार्यालय में आजतक ऑनलाइन नहीं चढ़ाया गया है. जिस कारण उन सभी गांव के बच्चों का आवासीय प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र व बहुत से आवश्यक कागजातों को बनाने में दिक्कत हो रही है. उन्होंने आसन के माध्यम से सरकार से लोकहित में ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के वैसे सभी गांव जिनके जमीन का रिकार्ड ऑनलाइन नहीं हो सका है उसे ऑनलाइन करने की मांग की. इसकी जानकारी विधायक के आप्त सचिव काबलू महतो ने दी.
See also रांची: विशाखापट्टनम में फंसे बोकारो के 13 मजदूर मंत्री योगेंद्र महतो की पहल पर पहुंचे रांची
देखें video

विज्ञापन
