जामताड़ा/ Manish Baranwal झारखंड नेटबॉल संघ की ओर से विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 15 मार्च 2026 को किया जाएगा. यह ट्रायल रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में सुबह 9 बजे से शुरू होगा.

इस चयन ट्रायल के माध्यम से द्वितीय जूनियर नेशनल मिक्स्ड नेटबॉल चैम्पियनशिप. 38वीं जूनियर नेशनल नेटबॉल चैम्पियनशिप. चौथी फास्ट-5 जूनियर नेशनल नेटबॉल चैम्पियनशिप और द्वितीय सीनियर नेशनल मिक्स्ड नेटबॉल चैम्पियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा.
इन प्रतियोगिताओं में जूनियर वर्ग में 19 वर्ष से कम और सीनियर वर्ग में 18 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे. जामताड़ा जिला नेटबॉल संघ के कोषाध्यक्ष साहेब मंडल ने बताया कि जामताड़ा के इच्छुक खिलाड़ी अधिक जानकारी के लिए व्हाट्सएप नंबर 7464032243 पर संपर्क कर सकते हैं. साथ ही ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को 13 मार्च तक अपना विवरण उक्त नंबर पर भेजना अनिवार्य होगा.

