रांची: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने झारखंड कैडर के 2004 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी होमकर अमोल विनुकांत को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में आईजी के पद पर नियुक्त किया है. यह नियुक्ति केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के आधार पर की गई है.

इस संबंध में गृह मंत्रालय ने गुरुवार 26 दिसंबर को एक आधिकारिक पत्र जारी कर झारखंड सरकार को जानकारी दी है. पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि आईपीएस अधिकारी होमकर अमोल विनुकांत को सीआरपीएफ में नई जिम्मेदारी संभालने के लिए तत्काल कार्यमुक्त किया जाए. गृह मंत्रालय ने झारखंड सरकार से अनुरोध किया है कि केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न की जाए और आवश्यक औपचारिकताएं जल्द पूरी की जाएं.
गौरतलब है कि आईपीएस होमकर अमोल विनुकांत एक अनुभवी अधिकारी माने जाते हैं और उन्हें विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशासनिक एवं सुरक्षा जिम्मेदारियों का लंबा अनुभव है. सीआरपीएफ में आईजी के रूप में उनकी नियुक्ति को सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से अहम माना जा रहा है.

