जामताड़ा/ Yogesh Kumar राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच उलेमा प्रकोष्ठ झारखंड प्रदेश संयोजक मौलाना अब्दुर रकीब ने संघ की खुलकर प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि आरएसएस ने अपनी स्थापना से अब तक राष्ट्रभक्ति और समाज को संगठित करने का कार्य किया है.

मौलाना रकीब ने कहा कि संघ की शाखाओं में आज भी देशभक्ति की भावना का संचार होता है और यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने मुस्लिम समाज से भी अपील की कि वे राष्ट्रहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें.

उन्होंने कहा कि संघ ने पिछले सौ वर्षों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ कार्य कर एक गौरवशाली इतिहास रचा है. आने वाले समय में इसके विचार और भी मजबूत होंगे.
मौलाना रकीब ने आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर संगठन और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह केवल एक विचारधारा नहीं, बल्कि जीवन जीने की प्रेरणा है.

