जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत करमदाहा मुख्य मार्ग पर शनिवार दोपहर दो बाइकों की आमने- सामने टक्कर में एक व्यक्ति घायल हो गया. घटना बावनबीघा के पास करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है.

विज्ञापन
घायल की पहचान गोंदरायडीह निवासी राजकिशोर मंडल के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार राजकिशोर मंडल नारायणपुर से अपने घर गोंदरायडीह लौट रहे थे, तभी रास्ते में दूसरी बाइक से टक्कर हो गई.
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया. फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है. पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
