जामताड़ा/ Manish Baranwal परिषद परिसर में रविवार को प्रेस क्लब जामताड़ा की कार्यवाहक कमेटी के गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता वरीय पत्रकार रघुवंश सहाय ने की. इस बैठक में जिले के सभी प्रखंडों से बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए और सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया.

अध्यक्ष पद के लिए राजकिशोर सिंह को चुना गया. वरीय उपाध्यक्ष पद पर तपन कुमार महतो, महासचिव पद पर कौशल सिंह और कोषाध्यक्ष पद पर उमेश कुमार का चयन किया गया. इसके अलावा सचिव के छह पद, उपाध्यक्ष के पांच पद तथा 11 कार्यकारिणी सदस्यों का भी सर्वसम्मति से चयन किया गया.
सचिव पद के लिए दीपक सिंह, रंजीत यादव, अमरनाथ मिश्रा, कार्तिक झा, नितेश गुप्ता और निमाई मंडल को चुना गया. उपाध्यक्ष पद के लिए शशि कुमार, पंकज कुमार मिश्रा, मनीष बरणवाल, विजय सिंह और निकेश कुमार गुप्ता का चयन हुआ. वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में उदय शंकर सिंह, योगेंद्र मंडल, विष्णु देव शर्मा, हिरेन सिंह, राजेश कुमार तिवारी, सत्यनारायण मंडल, रंजीत कुमार मंडल, सिकेश कुमार, अभिजीत चौधरी, रूपक शर्मा और सुमन भट्टाचार्य को शामिल किया गया.
संचालन सह निगरानी समिति में संजय तिवारी, अंतिम चौधरी, मुकेश सिंह, पिंटू सिंह, रघुवंश राय और मो सुफियान को सदस्य बनाया गया.
नवनियुक्त अध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा कि जामताड़ा में पत्रकारों के लिए अब तक कोई मजबूत मंच नहीं था. प्रेस क्लब जामताड़ा यहां के पत्रकारों के लिए एक सशक्त मंच के रूप में कार्य करेगा और पत्रकारहित व पत्रकारिता हित में सक्रिय भूमिका निभाएगा. संगठन को और मजबूत किया जाएगा.
महासचिव कौशल सिंह ने कहा कि मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है. ऐसे में इस स्तंभ को मजबूत करने के लिए सभी पत्रकारों को एकजुट होना होगा. उन्होंने भटके और अलग-थलग पड़े पत्रकारों से एक मंच पर आने की अपील की. साथ ही उन्होंने कहा कि यह कमेटी तात्कालिक रूप से कार्य करेगी और आने वाले समय में इसे और मजबूत संरचना दी जाएगी. इस दौरान पत्रकारों के हितों और पत्रकारिता की मर्यादा को बनाए रखने पर भी बल दिया गया.
इस अवसर पर अरविंद ओझा, जियाराम मुर्मू, गोविंद मल्लिक, प्रभाकर तिवारी, राजकुमार मंडल सहित कई पत्रकार मौजूद रहे.

