जामताड़ा/ Yogesh Kumar जामताड़ा एवं नारायणपुर प्रखंड के कई पंचायतों में शुक्रवार को सामाजिक अंकेक्षण के तहत पंचायत स्तर की जनसुनवाई का आयोजन किया गया. नारायणपुर प्रखंड के बांकुडीह, बुटबेरिया, बुधुडीह, बोरवा और बंदरचुंआ पंचायत में जनसुनवाई हुई. वहीं जामताड़ा प्रखंड के शहरपूरा, सुपायडीह, चेंगाईडीह, सुखजोड़ा और रानीडीह पंचायत में भी जनसुनवाई का आयोजन किया गया.

प्रत्येक पंचायत में पांच सदस्यीय ज्यूरी दल का गठन किया गया जिसमें प्रखंड स्तर से एक और पंचायत स्तर से चार सदस्य चुने गए. वित्तीय वर्ष 2024-25 के कार्यों का अंकेक्षण किया गया जबकि पीएम आवास योजना के तहत 2016 से 2025 तक के मामलों की भी सुनवाई की गई. इसके तहत मनरेगा कार्यों में मेढ़बंदी, पशु शेड, बागवानी, तालाब और सिंचाई कूप जैसे मामलों को शामिल किया गया.
सुपायडीह पंचायत में मनरेगा के 120, आवास के 54 और पीएम आवास के 120 मामलों की सुनवाई की गई. चेंगाईडीह पंचायत में 52 मामलों की सुनवाई हुई. सुखजोड़ा पंचायत में मनरेगा के 17 और पीएम आवास के 15 मामलों की सुनवाई हुई. वहीं बांकुडीह पंचायत में 25 मामलों की सुनवाई हुई.
मनरेगा मामलों में बिना माप पुस्तिका भुगतान, कार्य से अधिक भुगतान और अन्य अनियमितताओं को सोशल ऑडिट टीम के द्वारा प्रस्तुत किया गया. ज्यूरी दल ने रोजगार सेवक, पंचायत सचिव और कनिष्ठ अभियंता पर जुर्माना लगाया. साथ ही बताया गया कि इन सभी मामलों को प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई में भेजा जाएगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
