जामताड़ा: कायस्थपाड़ा स्थित राउतपाड़ा में गणेश चतुर्थी पर आस्था और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला. यहां समिति की ओर से भगवान गणेश की विधि- विधान से पूजा- अर्चना की गई. श्रद्धालुओं ने गणपति से क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की.


समिति के सदस्य सचिन राउत ने बताया कि वर्ष 1979 में मोहल्ले के राउत परिवार के सदस्यों ने गणपति पूजा की शुरुआत की थी. तब से यह परंपरा लगातार चली आ रही है. इस वर्ष आयोजन का 47वां वर्ष है और पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए गणपति महोत्सव भव्य तरीके से मनाया जा रहा है.
समिति सदस्य प्रदीप राउत ने जामताड़ावासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पिछले 47 वर्षों से कायस्थपाड़ा में भगवान गणेश की आराधना की जा रही है. गणपति से प्रार्थना की गई है कि जामताड़ा के सभी लोग स्वस्थ रहें और क्षेत्र में सुख- शांति एवं समृद्धि बनी रहे.
पूजा के दौरान पूरे राउतपाड़ा में भक्तिमय माहौल रहा. मौके पर प्रमोद राउत, राजा राउत, ब्रजेश राउत, जीतू, अंश, राज, विष्णु राउत, प्रीतम, विनय राउत, राकेश राउत, दिव्यज्योति सरकार, रोहित बाउरी, राहुल कुमार, बजरंगी और देव सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे.
रिपोर्ट: मनीष बर्णवाल

