जमशेदपुर: शहर में बढ़ती पशु अव्यवस्था और दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए शुक्रवार को जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी की ओर से आवारा पशुओं के खिलाफ विशेष अभियान की शुरुआत हुई है. इस मुहिम में नगर निकाय की टीम के साथ पशुपालन विभाग और स्थानीय पुलिस बल भी शामिल हैं. सुबह से ही साकची, बिष्टुपुर, मानगो, कदमा और सोनारी समेत शहर के प्रमुख इलाकों में टीमों ने कार्रवाई शुरू कर दी.

JNAC ने बताया कि आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को बाधित कर रही थी और इससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ रहा था. इसे देखते हुए अचानक विशेष अभियान शुरू किया गया. सुबह 7 बजे से टीमों ने ट्रकों और नेट कैचर की मदद से सड़कों पर घूम रहे गायों और बैलों को पकड़ने का कार्य शुरू किया. दर्जनों पशुओं को कब्जे में लेकर उन्हें गौशाला भेजने की प्रक्रिया जारी है.
अधिकारियों ने कहा कि अभियान के दौरान सुरक्षा और पशु कल्याण का विशेष ध्यान रखा जा रहा है. पशुओं को पकड़ने के लिए प्रशिक्षित कर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी पशु को चोट न पहुँचे. पकड़े गए मवेशियों को पहले अस्थायी शेल्टर में रखा जा रहा है, जहां उनकी जांच और देखभाल की व्यवस्था की गई है. इसके बाद उन्हें शहर के बाहर स्थित गौशाला में शिफ्ट किया जाएगा. बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
