जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना पुलिस ने बीते 18 मई को पूनम देवी नामक महिला से चेन छिनताई मामले का खुलासा करते हुए सोनार सहित तीन युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. पुलिस की गिरफ्त में आए युवकों में मोहित बर्मन, शंकर महतो उर्फ सूरज, विशाल सोनी एवं विशाल सिंह उर्फ नाडू शामिल हैं.

बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देते हुए सिटी एसपी के. शिवाशिष ने बताया कि इनकी निशानदेही पर गला हुआ सोना, एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल, बैंक का पासबुक और एटीएम कार्ड बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्त में आए शंकर महतो एवं विशाल सिंह का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. कांड के उद्भेदन को लेकर डीएसपी भोला प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. टीम ने तकनीकी और मानवीय आसूचना के आधार पर मामले का उद्भेदन कर लिया है. पूछताछ के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

