जमशेदपुर/ Afroz Mallik परसुडीह थाना क्षेत्र के गदड़ा रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान सरजमदा निवासी देवकी कलेज के रूप में हुई है, जो टाटा मोटर्स की स्थायी कर्मचारी रह चुकी थीं और करीब पांच साल पहले रिटायर हुई थीं.

विज्ञापन
बताया जा रहा है कि उन्हें कान से कम सुनाई देता था, जिसके कारण वे ट्रेन की आवाज नहीं सुन सकीं और हादसा हो गया. स्थानीय लोगों ने उन्हें आवाज भी दी थी, लेकिन तब तक घटना घट चुकी थी. सूत्रों के मुताबिक, देवकी कलेज अपनी बेटी के घर जोजोबेड़ा में राखी मनाने आई थीं, तभी यह हादसा हुआ. परसुडीह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

विज्ञापन
