जमशेदपुर/ Afroz Mallik परसुडीह थाना क्षेत्र के नमोटोला आश्रम टोला में शुक्रवार देर रात 12 बजे तांत्रिक के कहने पर एक परिवार पर भीड़ ने घर में घुसकर जमकर मारपीट की और पूरी रात बंधक बनाये रखा. अहले सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी बंधकों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पीड़ित नागेश्वर जेना ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले राहुल महापात्र के घर से तीन मोबाइल फोन चोरी हो गए थे, जिसे लेकर जादुगोड़ा में तांत्रिक के पास दिखाया गया. तांत्रिक ने चोरी का आरोप उनके परिवार पर लगाया. इसके बाद पडोसी ने की पूरी भीड़ लेकर रात 12 बजे उनके घर पर धावा बोल दिया.
पीड़ित के अनुसार हमलावरों ने न सिर्फ मारपीट की बल्कि परिवार के सभी सदस्यों को रातभर घर में बंधक बनाकर रखा. सुबह सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे. पीड़ित ने पुलिस से मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है.

