जमशेदपुर: भ्रष्टाचार जैसी गंभीर सामाजिक समस्या के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रोटरैक्ट क्लब ऑफ नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी एवं एनएसएस सेल नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को पोखारी क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया.

नुक्कड़ नाटक “दीमक-2” के माध्यम से कलाकारों ने भ्रष्टाचार को समाज को खोखला करने वाली दीमक के रूप में प्रस्तुत किया. नाटक ने आम लोगों को यह सोचने पर मजबूर किया कि किस तरह भ्रष्टाचार धीरे-धीरे सामाजिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहा है.
कार्यक्रम के दौरान नाटक ने दर्शकों को न केवल जागरूक किया बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संदेश भी दिया. उपस्थित लोगों ने कलाकारों के अभिनय की सराहना की और इस पहल को सराहनीय बताया.
आयोजकों और कलाकारों की सराहना
इस सफल आयोजन के लिए आयोजकों एवं कलाकारों की टीम को खूब बधाइयां दी गईं. लोगों ने ऐसे कार्यक्रमों को समाज के लिए बेहद जरूरी बताया.

