जमशेदपुर/ Afroz Mallik मानगो स्थित ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर तीन के ग्रैंड मरकज मैरिज हॉल में पवित्र रमजान माह के अवसर पर भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का आयोजन मानगो वार्ड संख्या 29 की वार्ड पार्षद परवीन बानो की ओर से किया गया, जिसमें खास से आम लोगों ने बड़ी संख्या में शिरकत की. इफ्तार पार्टी में क्षेत्र के गणमान्य लोग, समाजसेवी, स्थानीय निवासी और वार्ड के कई लोग मौजूद रहे. सभी ने एक साथ रोजा खोला और देश व क्षेत्र की खुशहाली, अमन- चैन और तरक्की के लिए दुआ मांगी. कार्यक्रम के दौरान पूरे माहौल में आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता की झलक साफ दिखाई दी.

इस अवसर पर वार्ड पार्षद परवीन बानो के पति हाजी सद्दाम हुसैन ने प्रेस के माध्यम से सभी लोगों को पवित्र रमजान माह की मुबारकबाद दी. उन्होंने कहा कि मानगो वार्ड संख्या 29 से उनकी पत्नी को जो जनसमर्थन और जीत मिली है, उसके लिए वे वार्ड के सभी मतदाताओं का तहे दिल से आभार व्यक्त करते हैं. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे बेझिझक उनसे संपर्क कर सकते हैं. लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा. उन्होंने बताया कि वार्ड पार्षद परवीन बानो लगातार क्षेत्र में घूम-घूमकर लोगों की समस्याओं की जानकारी ले रही हैं और उनके समाधान के लिए कार्य कर रही हैं. कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने एक साथ इफ्तार कर क्षेत्र की खुशहाली, अमन- चैन और भाईचारे की दुआ मांगी. इफ्तार पार्टी के सफल आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों ने वार्ड पार्षद परवीन बानो और उनके परिवार की सराहना की.

