जमशेदपुर: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के तत्वावधान में 27 जुलाई को कारगिल विजय दिवस सह शहीद समारोह का आयोजन किया जाएगा. रविवार को साकची में हुई तैयारी समीक्षा बैठक में संगठन के महामंत्री जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाना और वीर शहीदों को सम्मान देना है.

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विशिष्ट सम्मान समारोह का अतिथि संबोधन राजेश पांडे करेंगे. सम्मान समारोह का दायित्व दीपक शर्मा और मनोज कुमार सिंह को दिया गया है. सांस्कृतिक कार्यक्रम का संयोजन उमेश शर्मा करेंगे जबकि साज-सज्जा का कार्य सतेंद्र सिंह और डीएन सिंह के जिम्मे रहेगा. बैठक में निरंजन शर्मा, मनोज कुमार सिंह, सुखविंदर सिंह, गौतम लाल, प्रवीण कुमार पांडे, बिरजू, अनुपम शर्मा, अमोद कुमार, धीरज कुमार सिंह, घनश्याम यादव, जय प्रकाश, राजीव सिंह, सत्य प्रकाश, सतेंद्र सिंह, सिद्धनाथ सिंह समेत कई सदस्य उपस्थित थे.

