जमशेदपुर/ Afroz Mallik आजाद नगर थाना पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत संपत्ति मूलक अपराध में वांछित एक वारंटी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद तौफीक उर्फ बाबू के रूप में हुई है. आरोपी की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है.

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद शफीक का पुत्र है और उसका पता रोड नंबर 17, क्रॉस रोड नंबर 01, ग्रीन वैली, थाना आजाद नगर, जिला पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर है. आजाद नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया.
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने विधिसम्मत प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि समकालीन अभियान के तहत क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि आगे भी वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी का अभियान जारी रहेगा.

