जमशेदपुर: बड़ी खबर झारखंड के जमशेदपुर से आ रही है. जहां एमजीएम थाना अंतर्गत NH- 33 पर सिमुलडांगा स्थित अमूल दूध कंपनी के गोदाम में शनिवार तड़के भीषण आग लग गई. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में जुटी है. इधर जमशेदपुर से भी रेस्क्यू टीम को रवाना किया गया है.



विज्ञापन
बताया जाता है कि गुजराती सहकारी दूध वितरण संघ लिमिटेड के नाम से संचालित यह गोदाम करीब एक एकड़ जमीन में फैला है. स्थानीय लोग बताते हैं कि संभवतः शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी जिससे अफरा- तफरी मच गई. स्थानीय लोगों के अनुसार करीब 2 किमी की परिधि में आग का धुआं फैल गया. आग की ऊंची- ऊंची लपटें देख काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.





विज्ञापन
