चांडिल: विगत 25 अप्रैल को नीमडीह के कुशपुतुल व कुकड़ू के पारगामा में वज्रपात में दो लोगो की मौत हो गई थी. रविवार को विधायक सविता महतो कुशपुतुल निवासी वज्रपात में मृतक रेंघु गोप व पारगामा निवासी कांद्रोली बोड़ाल के घर जाकर मिली एवं इस दु:ख की घड़ी में पीड़ित परिवारों को ढांडस बंधाया.



विज्ञापन
इस दौरान विधायक ने दोनों परिवार के परिजनों को आर्थिक सहयोग कर सरकार की ओर से मिलनेवाले मुआवजा जल्द दिलाने का भरोसा दिलाया. साथ ही विधायक ने दोनों पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.
मौके पर केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, प्रखंड अध्यक्ष हरिदास महतो, हरे कृष्ण सिंह सरदार, शक्तिपद महतो, कीर्तिवास महतो, यदुपति महतो, धरमु गोप, विश्वनाथ गोप, सपन महतो, आदि झामुमो कार्यकर्ता व ग्रामीण जनता उपस्थित थे.





विज्ञापन
