ईचागढ़: कारगिल युद्ध के वीर शहीद नागेश्वर महतो की पुण्यतिथि पर मंगलवार को ईचागढ़ प्रखंड के नागासेरेंग स्थित शहीद चौक में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.



श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए विधायक सविता महतो ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूत नागेश्वर महतो का बलिदान सदैव याद रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों की वीरता, साहस और देशभक्ति नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है.
विधायक ने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी शहीदों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करना हम सभी का कर्तव्य है. उन्होंने शहीद नागेश्वर महतो के योगदान को अविस्मरणीय बताते हुए उन्हें नमन किया.
कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, प्रखंड अध्यक्ष निताई उरांव, अमित सिन्हा, विजय कृष्ण महतो, युगल किशोर महतो, अशोक महतो, जगदीश लायेक, घासीराम सिंह मुंडा, पुष्कर सिंह मुंडा, सुखलाल सिंह मुंडा, श्यामल सिंह मुंडा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
Edited By Sarita Mahato





