हजारीबाग: जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में 6 जुलाई 2025 से चल रहे अपहरण और हत्या प्रकरण में पुलिस को बड़ी सफलता मिली. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित विशेष जांच टीम (SIT) ने छापेमारी अभियान चलाकर आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. मामला संगीता देवी द्वारा अपने पति दिनेश प्रजापति के अपहरण का आरोप सुभाष प्रजापति पर लगाए जाने से जुड़ा था. 10 जुलाई को लापता दिनेश का शव कुम्हारडीहा स्थित कुएं से बरामद हुआ. इसके बाद 11 जुलाई को भीड़ ने सुभाष प्रजापति के पिता महेश प्रजापति की घर में पीट-पीट कर हत्या की और घर में आग लगा दी.

एसआईटी ने छापेमारी के दौरान देवकी प्रजापति, शिबू यादव, महानंद प्रजापति, दिनेश प्रजापति उर्फ दिनेश्वर, बड्डू गोप उर्फ सिकंदर, गोप जी उर्फ घनश्याम यादव, गणेश यादव और राजू प्रजापति को गिरफ्तार किया. सभी पिपराडीह गांव के निवासी हैं. छापेमारी दल में एसडीपीओ पवन कुमार, थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता, विवेक कुमार, सागेन मुर्मु, राम कुमार राम, छोटू उरांव, अभिषेक कुमार और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. एसपी ने शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी रखने की जानकारी दी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
